
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद दिनांक 25.05.2024
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के0एस0 प्रताप के अध्यक्षता में मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अखिलेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती रामकृष्ण भारद्वाज, जिलाधिकारी बस्ती आन्द्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के मौजूदगी में दिनांक 25.05.2024 को जनपद बस्ती में हो रहे मतदान को निष्पक्ष व शान्ति पूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भ्रमणशील होकर विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा कलेक्ट्रेट सभागार बस्ती में मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्ती का भ्रमण किया गया।