
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के गांव मूड़ाडिहाबेग स्थित गड़ही में पुरानी रंजिश को लेकर जहर डालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मुकामी पुलिस ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना दुधारा क्षेत्र के गांव मूड़ाडिहाबेग के रसूलपुर मिश्रौलिया निवासी पप्पू कहार पुत्र चौथी कहार ने मुकामी पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि गड़ही 292 में मछली पालन हेतु मेरे नाम से पट्टा हुआ है। प्रार्थी उक्त गड़ही में मछली पालन किया है। बीती रात में हमारे ही गांव के पूर्व प्रधान मुश्ताक अहमद पुत्र जफर अहमद ने पुरानी रंजिश को लेकर उक्त गड़ही में जहर डाल दिए। जिससे गड़ही की सारी मछली मर गई है। लगभग दो लाख की मछली मर गई है।
पीड़ित ने सूचना दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।