सड़क दुर्घटना में 15 वर्षिय बच्ची की मौत

गोरखपुर ब्यूरों। झंगहा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरैया में मिट्टी लाद रही डंपर गाड़ी के चपेट में आने से एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक बच्ची का नाम आंसू उम्र 15 वर्ष पिता भोला बताया जा रहा है। यह कक्षा 8 की छात्रा थी।मृतक बालिका अपने सहेली सरस्वती उम्र 16 साल पिता सुभाष के साथ गांव में यज्ञ के समापन के लिए 1:00 बजे दोपहर के आसपास फूल तोड़ने गई थी फूल तोड़ कर साइकिल से आते समय गोदाम टोला झीर झीरवा रोड के समीप एक भट्टे मालिक के द्वारा मिट्टी खुदाई हो रही थी जिसमें जेसीबी ट्राली ट्रैक्टर और डंपर गाड़ी से मिट्टी खुदाई का कार्य चल रहा था। यह दोनों बच्चियां साइकिल से घर जा रही थी।तभी सामने से डंपर गाड़ी आ गई और आशु पहिए के नीचे आ गई जिससे आंसू की मौके पर ही मृत्यु हो गई और सरस्वती बुरी तरह घायल हो गई।आंसू की मृत्यु होने के बाद डंपर व जेसीबी गाड़ी लेकर फरार हो गये। उग्र ग्रामीणों ने मिट्टी से लदा ट्राली ट्रैक्टर को रोक लिया वही सरस्वती को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रहम्पुर लाया गया जिसे डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए गोरखपुर सदर के लिए रेफर कर दिया।झंगहा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया और ट्राली ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।इस संबंध में झंगहा थानाअध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि डंपर गाड़ी एक भट्ठा मालिक का है जिसके विरुद्ध मुकदमा लिखा जा रहा है।