
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद प्रधानमंत्री भारत सरकार के जनपद बस्ती में आगामी कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 21.05.2024 को पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष चौधरी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती की मौजूदगी में कार्यक्रम/ जनसभा स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर, हेलीपैड, पार्किंग स्थल आदि का निरीक्षण कर कार्यक्रम के दौरान शांति, सुरक्षा, क़ानून व यातायात व्यवस्था के सुचारु रुप से संचालन हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी हरैया, क्षेत्राधिकारी रुधौली व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।