
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती, 21 मई।
आज नगर पंचायत नगर बाजार की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरीश द्विवेदी को चुनाव जिताने की पूरजोर अपील किया। उन्होंने तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार बनाने के लिए हाथ उठवाकर जनता का समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि यह चुनावी लड़ाई राम भक्तो और आसुरी शक्तियों के बीच है। उन्होंने समालोचना सम्राट आचार्य राम चन्द्र शुक्ल और अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह को नमन करते हुए अपने भाषण की शुरुवात किया। खचाखच भरी भीड़ से मुख्यमंत्री ने कई बार सीधा संवाद करते हुए अबकी बार 400 पार और फिर इस बार मोदी सरकार का नारा लगवाया। उन्होंने उपस्थित भीड़ से हाथ उठवाकर हरीश द्विवेदी को वोट देने का भरोसा लिया।
सांसद हरीश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए पुनः वोट देने की अपील किया। उन्होंने योगी के देश के अत्यंत लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि पूर्वांचल विशेषकर बस्ती के विकास में आप की सदैव बड़ी भूमिका रहती हैं।
रैली संयोजक और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने मुख्यमंत्री को श्री राम मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य और नगर पंचायत नगर अध्यक्ष के पूर्व प्रत्याशी राम कृपाल यादव और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश सोनकर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
सभा को प्रभारी मंत्री राकेश सचान, लखीमपुर खीरी के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश भाजपा प्रबक्ता डा० समीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र,पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह,भाजपा नेता अनिल सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, अरविंद पाल, रोली सिंह सहित अनेक लोगों ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बृज किशोर सिंह डिम्पल, राजेंद्र गौड़, राना दिनेश प्रताप सिंह,परमानंद सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह अनिल दुबे, देवा यादव, पिंटू तिवारी,रघुनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक अवधेश सिंह ने किया।