ग्रीष्मावकाश दो दिवसीय प्रशिक्ष शिविरका हुआ आयोजन,
उदया इंटरनेशनल स्कूल के सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है ऐसा अन्य किसी स्कूल में नहीं है, अंकुर राज तिवारी सदर विधायक खलीलाबाद संत कबीर नगर



संत कबीर नगर जनपद में स्थित उदया इण्टरनेशनल स्कूल में आज दिनाँक 17 मई 2024 को “ग्रीष्मावकाश प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक समाज सेवक श्री उदय राज तिवारी जी के निर्देशन में उदया इण्टरनेशनल स्कूल के यशस्वी प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी जी ने कार्यक्रम को ‘मूर्तरूप’ प्रदान किया। कार्यक्रम की “साज-सज्जा” तो इतनी लुभावनी रही की मानो प्रकृति का मानवीय रूप अंबर से अवनि पर उतर आया हो। सांयकालीन भगवान अंशुमान के मनमोहक आभा में चल रहे शिविर की विभिन्न झाँकियाँ मानव-मस्तिष्क रचना ही सही; ऐसा प्रतीत हुआ कि उदया इण्टरनेशनल स्कूल “प्रकृति-सुंदरी” माँ भारती का रूप धर प्रकट हो गया हो। इस सभी कार्य विधियों का नेतृत्व कर रहे प्रधानाचार्य श्री एस के त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ तिलक स्वागत के साथ-साथ मुख्य अतिथि खलीलाबाद के विधायक श्री अंकुर राज तिवारी के कर कमलों से फीता काटा गया। खलीलाबाद के विधायक आदरणीय श्री अंकुर राज तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उदया इण्टरनेशनल स्कूल के बच्चों का सर्वांगीण विकास का क्रम जिस गति से चल रहा है वैसा दूसरे स्कूलों में नहीं है। विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उदया इण्टरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य और उनके सहयोगी विद्वान अध्यापकों का प्रतिफल है जो बच्चों में दिख रहा है। विधायक जी समस्त अभिभावकों का अभिवादन करते हुए बताया कि दो दिवसीय ग्रीष्मावकाश प्रशिक्षण शिविर निःशुल्क दिया जा रहा है। सभी अभिभावक इससे लाभान्वित हो रहे हैं।
अगली कड़ी में उदया इण्टरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य जी दूर-दूर से आए अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय शिक्षकों परिचारकों व विद्यालय के कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। महाविद्यालय के प्रबुद्ध प्राचार्य, आचार्यों का अभिनंदन करते हुए ढ़ेर सारी बधाईयाँ ज्ञापित की। प्रधानाचार्य श्री एस.के. त्रिपाठी ने कहा अध्यापक साधारण नहीं होता, प्रलय और निर्माण दोनों का सर्जक होता है। उन्होने बताया कि शिक्षक भारतीय मूल्यों का अनुकरण कर, बच्चों में स्थानान्तरित करें जिससे विश्व गुरू भारत का “यश” संसार में फैले। पृथ्वी के मनुष्यों में भारतीयों की “गौरव गाथा” सर्वविदित है। मैं चाहता हूँ कि उदया इण्टरनेशनल स्कूल के बच्चे अपने शास्त्रोच्चित, संवैधानिक, ध्ययों को प्राप्त करें।
भारतीय संस्कृति के अनुपालन में कार्यक्रम दीप प्रज्जवलन द्वारा गतिमान हुआ। दीप प्रज्जवलन की व्यवस्था कु. स्नेहा, कु. प्रिया व शैफाली श्रीवास्तव ने किया। तत्पश्चात स्वागत गीत से, सभी अभिभावकों का स्वागत किया गया। इसकी प्रस्तुति कक्षा 9 के छात्र मों साकिब व कक्षा 6 के छात्र ओम पाण्डेय ने किया। कक्षा 3 व कक्षा 4 के बच्चों ने नृत्य प्रदर्शन से भावविभोर किया। नृत्य प्रदर्शन करने वाले बच्चों को निर्देशन श्री अतुल जी ने किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन कर रही कक्षा 10वीं की छात्रा सुप्रिया मौर्या व कक्षा 8वीं की छात्रा अदिति ने श्रीमती अनीता त्रिपाठी के मार्गदर्शन सुव्यवस्थित कार्यक्रम को सजाया। तत्पश्चात सभी बच्चे अपने-अपने ग्रीष्मावकाश प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में प्रतिभागी बने और प्रस्तोता का कार्यभार कु. किरण पाण्डेय व कु. काशिफा मशूद नें संभाला। वातावरण को संगीतमय करने का श्रेय रवि गौड़ व धनुषधारी चतुर्वेदी को प्राप्त हुआ।
मनोशारीरिक विकास के क्रम में उदया इण्टरनेशनल स्कूल जिले में ही नहीं वरन् उत्तर प्रदेश में अपना अद्वितीय स्थान प्राप्त करता है। उदया इण्टरनेशनल स्कूल की बढ़ती ख्याति से प्रभावित जनता अपने-अपने पाल्यों का प्रवेश कराने भारी संख्या में पहुँची। ग्रीष्मावकाश प्रशिक्षण शिविर तथा दूसरे बच्चों के प्रवेश की व्यवस्था विद्यालय के कुशल संचालन के साथ-साथ विद्वान शिक्षकों, परिचारकों व विद्यालय से संबंधित सदस्यों का कार्य प्रशंसा के योग्य रहा। विद्यालय परिवार के मीडिया प्रभारी प्रवेश कुमार तिवारी ने वर्णों शब्दों से जनमानस में प्रेषित करने का प्रयास करते हुए सभी क्षेत्रवासियों व विद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति मंगल कामना की है।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट