उदया इंटरनेशनल स्कूल भुजैनी की छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया ,


संत कबीर नगर 15 मई 2024 उदया इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से मतदान के लिए चल रहे जन प्रेरक अभियान का द्वितीय व अंतिम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उदया इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी जी ने अपने सहयोगी अध्यापकों व विद्यालय के कर्मचारियों के साथ जिला मुख्यालय खलीलाबाद मुख्य मार्ग पर रैली निकालकर जनता जनार्दन की शक्तियों का याद दिलाया। भगवान भुवन भास्कर की लंबवत किरणों तले चल रहा बच्चों का प्रेरक अभियान का दृश्य देखकर खलीलाबाद नगर के वासियों के मन में व मुख मंडल पर तरह-तरह के प्रश्नों का भाव दिखाई दिया।
कक्षा दसवीं के बच्चों ने खलीलाबाद के चौराहे पर एक एकांकी नाटक द्वारा जनमानस के मानस को खुशियों से भर दिया , तथा साथ-साथ अपने अभियान को रचनात्मक कौशल द्वारा समझाने का प्रयास किया। इस समस्त क्रियात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने का कार्य विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र त्रिपाठी जी के निर्देशन में उदया इंटरनेशनल स्कूल के समन्वयक श्री सूर्यसेन मिश्र , महाविद्यालय के प्रोफेसर श्री हरिशंकर शुक्ला , श्री रुपेश शुक्ला , श्री संदीप वर्मा , श्री संदीप उपाध्याय , श्री राजन ठाकुर , श्रीमती अनीता त्रिपाठी , प्रधान लिपिक श्री शशांक त्रिपाठी , ट्रांसपोर्ट इंचार्ज राम दयाल त्रिपाठी , श्री प्रवेश तिवारी , श्री कुलदीप पांडे , श्री सुधीर रावत के द्वारा किया गया ।
उदया इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक आदरणीय श्री उदय राज तिवारी जी ने मतदाता जागरूकता अभियान को गति प्रदान करने का निर्देश देते हुए जनता को अपने मन की शक्तियों से अवगत कराने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने मत का सदुपयोग कीजिए तथा भारत को एक सुयोग्य व कुशल जनरक्षक के हाथों में सत्ता की बागडोर सौंपिए। उदया इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने उत्साहित वाग-ध्वनियों से खलीलाबाद नगर की सड़कों पर जिन-जिन स्लोगनों का उच्चारण किया वह इस प्रकार हैं – सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो , हमको यह समझना है सबको वोट दिलाना है , युवा शक्ति का है या काम शिक्षा सेवा और मतदान , बहकावे में कभी ना आना सोच समझ कर बटन दबाना , समय वोट के लिए निकाले जिम्मेदारी कभी ना डालें , वोट हमारा है अनमोल कभी मिलेंगे इसका मोल , विकास की गंगा बहाना है मतदान का फर्ज निभाना है , चुनाव नहीं मतदान करें नवभारत का निर्माण करें , लोकतंत्र मजबूत बनाकर भारत का उत्थान करें आदि इन ओजस्वी वाक्य , वाक्यांशों द्वारा जनता के भाव विचारों को निर्भीकता का मूर्त रूप प्रदान करने का कार्य पूर्ण हुआ। बच्चे पुनः अपने विद्यालय में पहुंचकर समय सारणी के अनुसार अपने-अपने घर पहुंचे। के के मिश्रा जर्नलिस्ट