सीबीएसई परीक्षा में सिटी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लहराया अपना परचम


संतकबीरनगर 13 मई2024 सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 में सिटी पब्लिक स्कूल खलीलाबाद का दबदबा रहा कायम, विद्यालय के बच्चों का आया हुआ परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा,
इस संबंध में प्रधानाचार्य शंभू पांडे ने बताया कि यह जो कुछ भी है छात्रों की मेहनत का फल है साथ ही साथ अध्यापक कि अहम भूमिका रहती है अध्यापक के साथ-साथ छात्रों के अभिभावकों की भूमिका किसी मामले में कम नहीं होती श्री पांडे ने बताया कि विद्यालय की मेधावी छात्र एंजल चौधरी ने 94.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा अपेक्षा चौधरी 91.40 परसेंट अंकों के साथ दूसरे स्थान पर तथा अदिति मिश्रा 87% तृतीय स्थान के साथ अनु सिंह 86% तृतीय स्थान चतुर्थ स्थान अंश पांडे 85% पंचम स्थान प्राप्त प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया। इस अवसर पर अनिल दत्त मिश्र,अरुनेश त्रिपाठी,नरेन्द्र शर्मा,प्रियम,रजनी कांत उपाध्याय,पल्लवी कश्यप,प्रतिभा सिंह,रूबि,धीरज राय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट