संतकबीरनगर
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तगण नाम पता 1- पंचगुलाम पुत्र भागीरथी निवासी मेडरापार 2- अशोक पुत्र बंशीधर निवासी कस्बा बखिरा 3- वीरेन्द्र पुत्र शिवचरन निवासी बखिरा 4- मो0 आरिफ पुत्र हकीकुल्लाह निवासी हारापट्टी 5- कमरुद्दीन उर्फ पप्पू खान पुत्र मियाउद्दीन निवासी गौराकला थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर के कब्जे से क्रमशः 10-10-10-10-10 लीटर (कुल 50 लीटर ) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर क्रमशः मु0अ0सं0 461 / 19 , 462 / 19 , 463 / 19, 464/19 व 465/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 01 वारण्टी नाम पता – 1 – सिद्धनाथ पुत्र रामसुभग निवासी अजमापुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 02 वारण्टी नाम पता – 1 – समीउल्ला पुत्र नजरअली निवासी बेलमा 2- विपिन सिंह पुत्र रामशंकर सिंह निवासी कटार मिश्र थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
थाना महुली पुलिस द्वारा 01 वारण्टी नाम पता – 1 – मनीराम पुत्र भगवानदास निवासी कालीजगदीशपुर जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1490 ने घायल को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 3303 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत मलौली से इवेन्ट संख्या 9984 से कालर ने दुर्घटना मे एक व्यक्ति के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 03 मिनट में मौके पर पहुचकर घायल को पीआरवी वाहन से प्रा0स्व0 केन्द्र मलौली में भर्ती कराकर उसका इलाज कराया गया तथा दुर्घटना के सम्बन्ध में थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल व्यक्ति की जान बचाई गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– मुख्य आरक्षी योगेश मणि, आरक्षी अरविन्द तिवारी, हो0चा0 रवीन्द्र यादव ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 05 अभियुक्त गिरफ्तार

• थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 232 वाहनो से 230000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 16-11-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 232 वाहनो से 230000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 16-11-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 21 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 70 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़कों से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।