
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार
संतकबीरनगर जनपद बाबा भोलेनाथ की धरती तामेश्वर नाथ धाम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष में जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर प्रवीण निषाद खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता जय चौबे का जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने फूलमाला पहनाते हुए जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पहुंचे भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर प्रवीण निषाद ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव का आभार व्यक्त किया इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए इंजीनियर प्रवीण निषाद ने कहा कि पूरे जनपद में सभा के दौरान आम जनमानस का पूरा सहयोग मिल रहा है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। नुक्कड़ सभा में पहुंचे खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि एक बार फिर से पूरे उत्तर प्रदेश ही नही पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी की लहर है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत रही है उन्होंने कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था उसको पूरा करने का काम किया है जिसको लेकर आम जनमानस भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट कर रही है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ सभा में हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिली।