चोरो का निशाना बना प्राथमिक विद्यालय
बस्ती
राहिल खान

पुलिस की बरामदगी पर ही मिलेगा स्कूलों से चोरी हुआ सिलेंडर व बर्तन
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए रसोई गैस व किचन उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इन स्कूलों में रसोई गैस व किचन उपकरण चोरी होने के मामले में लगातार सामने आते रहते हैं। इन स्कूलों में गैस-सिलेंडर चोरी की घटनाओं को लेकर अब उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए वसूली का फरमान जारी किया गया है।
अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार स्तर से सभी जिलाधिकारियों को जारी पत्र में कहा कहा है कि मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत विद्यालयों को मुहैया कराए गए गैस सिलेंडर व किचन शेड चोरी होने की स्थिति में संबंधित थाने में इसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। विवेचना के आधार पर दोषी व्यक्ति से नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाए।
ऐसे में यह माना जा सकता है कि गैस सिलेंडर व किचन उपकरण की चोरी में दर्ज मुकदमें की विवेचना के आधार पर दोषी के तलाशने के साथ ही चोरी गए सामान की बरामदगी होने की स्थिति में ही स्कूलों को यह सामान दोबारा उपलब्ध हो सकेगा। या फिर विवेचना के आधार पर चोरी के लिए जिम्मेदार का नाम सामने आने के बाद उससे वसूली के बाद ही यह संभव हो सकता है।।।
रिपोर्ट:::राहिल खान
बस्ती यूपी।।