

रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सूर्या पब्लिक कान्वेंट कॉलेज नगर बस्ती में विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
कार्यक्रम का बिधवत उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष नगर बाजार श्रीमती नीलम सिंह राणा व विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती श्यामलता उपाध्याय तथा समाजसेवी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया।
महिला दिवस को संबोधित करते हुए राना दिनेश प्रताप ने महिलाओं के संघर्ष की कहानी को दर्शाते हुए शिक्षा के द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ लोगों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करती हुई विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य श्रीमती श्यामलता उपाध्याय ने महिलाओं की दिशा और दिशा को बदलने के लिए महिलाओं को आगे आने का आहवान किया श्रीमती उपाध्याय ने रामायण काल से लेकर महाभारत काल तक का महिलाओं के संघर्षों का विस्तार से वर्णन किया ।श्रीमती उपाध्याय ने आगे कहा कि शिक्षा ,संघर्ष और आगे बढ़ाने की ललक हमारी बच्चियों एवम महिलाओं को आगे बढ़ाएगी इसके लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए और अपनी बच्चियों को अच्छी पढ़ाई, लिखाई का तालीम देकर उन्हें आईएएस ,आईपीएस,डॉक्टर, इंजीनियर , आत्मनिर्भर , बन करके देश के विकास में योगदान देना चाहिए श्रीमती उपाध्याय ने महिलाओं के हौसला को बढ़ाते हुए कहा की लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। 21वीं सती महिलाओं की सदी है और महिलाएं देश समाज का नाम दुनिया में रोशन कर रहीं है आओ हम सब मिलकर के महिला का उत्थान करें जीवन का कल्याण करें।
इसी क्रम महिलाओं के अधिकार और कर्तव्य के बारे में एडवोकेट सरिता भारती ने विस्तार से चर्चा किया तथा इसी क्रम को एडवोकेट बुद्ध प्रकाश गौतम ने आगे बढ़ाया और महिलाओं की प्राचीन और वर्तमान व्यवस्था पर चर्चा किया। महिला दिवस को संबोधित करते हुए सूर्य नारायण उपाध्याय भावुक ने कहा कि जिस समाज में नारी का सम्मान होता है वही समाज आगे को बढ़ता है । पुरुष और नारी एक गाड़ी के दो पहिए हैं इसलिए इन दोनों का स्वस्थ ,शिक्षित रहना बहुत जरूरी है नारी शिक्षा रूपी हथियार से ही ,अपने अधिकार को हासिल कर सकती है। जिसके लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में जागरूकता के लिए अनेक समूह सखियों द्वारा नृत्य ,नाटक कव्वाली,प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया गया कार्यक्रम दिशा संस्था द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें अनेक समूह की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष सिंह दिनेश चौरसिया राकेश पांडे, रानीसिंह आदित्य कुमार निराला जी, धर्मेंद्र कुमार, तथा दिशा संस्था के डायरेक्टर व सिस्टर सहित अनेकों कर्मचारी तथा महिलाएं उपस्थित रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्वेता जी एवं रेखा जी ने किया।