
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव जिला संवाददाता बस्ती
बस्ती जनपद में आज दिनांक 08.03.2024 को महाशिवरात्रि पर्व पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा जनपद स्थित बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक व मेला के अवसर पर भ्रमणशील होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर मेला सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बस्ती, प्रभारी AHTU जनपद बस्ती थानाध्यक्ष महिला थाना व चौकी प्रभारी सोनुपार मौजूद रहे।