
संतकबीरनगर। संतकबीर की निर्वाणस्थली के कबीर चौरा परिसर में बने कैफेटेरिया ज़थित अमृत जलपान गृह का महाशिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार को भव्य शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कबीर मठ के महंत विचार दास और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर मंत्रोच्चारण के बीच अमृत जलपान गृह का पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चन करते हुए उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी का प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर राघवेंद्र पांडे, नंदन पांडे व आनन्द तिवारी ने फूलमाला पहनाते हुए जोरदार स्वागत किया। डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने नंदन पाण्डेय और राघवेंद्र पांडे और आनंद तिवारी को प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई देते हुये कहा कि मगहर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो चुका है।ऐसे में पर्यटकों के खान-पान और नाश्ते की व्यवस्था को लेकर कबीर चौरा में बने कैफेटेरिया स्थित अमृत जलपान गृह प्रतिबद्ध दिखाई देरहा है।आगे कहा कि मगहर में घूमने आए पर्यटकों के लिए यह जलपान गृह काफी कारगर साबित होगा।लोगो को गेट के अंदर ही फास्ट फूड और नाश्ते की व्यवस्था आसानी से मिल जाएगी।महंत विचारदास ने आशीर्वचन देते हुये कहा कि कबीर साहेब के दर्शन के लिये लोग देश प्रदेश ही नहीं पूरे विश्व से लोग आते रहते हैं।ऐसे में कैफेटेरिया स्थित जलपान गृह से नाश्ते पानी की उपलब्धता होने से उन्हें आसानी होगी।इस मौके पर जिलापंचायत अद्यकध बलिराम यादव,चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, दिनेश तिवारी,युवा समाजसेवी दानिश खान,बच्चा तिवारी,सन्त केशवदास, सन्त अरविंद दास शास्त्री,वैद्य रामसरन दास,कल्पनाथ दास,धीरज पाण्डेय,निहालचंद पाण्डेय, गोलू वर्मा,नितेश द्विवेदी,विजय तिवारी,रामशंकर यादव,रविन्द्र यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।