
संतकबीरनगर। नगरपंचायत मगहर में स्थित मदरसा उसमान बिन हफ्फान व मदरसा हबीबा लिलबनात के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार की देर शाम को जलसा ए दस्तारबंदी व खत्मे बुखारी शरीफ सम्पन्न हुआ।जलसे में मदरसे से फारिग नौ हाफिज ए कुरआन की दस्तारबंदी करने के साथ ही उन्हे सनद देकर सम्मानित किया गया।जलसे में आये उलेमाओं ने विस्तार से दीनी शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए इस्लाम के सिद्धान्तों को पूरा करने की अपील की।
जलसे को खिताब करते मदरसा अरबिया रिजवानुल ओलूम के मौलाना मुफ्ती अहमद शमीम ने कहा कि नौजवानों की इबादत अल्लाह पाक को बेहद पसंद है। ये अपने समाज व परिवार को सुधारने में अहम भूमिका निभाते है।जलसे में आये लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस्लाम के सिद्धांतो पर चलें और नमाज को पाबंदी से पढ़ें।इसके लिए अपने बच्चों और आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करें।इससे दीनी माहौल तो बनेगा ही इसके साथ आपस में भाईचारा व प्रेम मोहब्बत भी बढ़ेगा।इस दौरान जलसे को हजरत मौलाना अंजर कमाल कासमी,हजरत मौलाना मखसूद अहमद कासमी ने भी खिताब किया।इस दौरान मदरसा में पढ़े नौ हाफिज ए कुरआन की दस्तारबंदी और उन्हे सनद दी गई। इस अवसर पर मौलाना जाहिद, मौलाना नदीम, हाफिज मोहम्मद फहीम, हाफिज नईमुल्ला, मौलाना अब्दुल शाफी, वसीक अहमद, हाफिज आजाद अहमद, मोहम्मद अहमद,अहमद आलम,मोहम्मद आलम,अफरोज अख्तर,रशीद अख्तर आदि लोग मौजूद रहे।