संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत नगर की एक छात्रा के साथ कुछ लोगों के द्वारा दुष्कर्म किया गया।पीड़ित छात्रा के भाई की लिखित तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन लड़को के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
मगहर कसबे की निवासी कक्षा आठ में पढ़ने वाली एक छात्रा के भाई ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है।जिसमें लिखा है कि उसकी बहन जिसकी उम्र 14वर्ष है और वह कक्षा आठ में एक मदरसा में पढ़ती है।जिसे कस्बे का एक लड़का और उसके दो साथी 27 फरवरी चार पहिया वाहन में बैठा कर सहजनवां के एक होटल के कमरे में ले गये। जहां उसकी बहन के साथ जबरिया दुष्कर्म किया गया और उसके दोनों साथी बाहर बैठ कर रखवाली कर रहे थे।उसने यह भी लिखा है कि उसकी बहन के विरोध करने पर उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने और बरबाद करने की धमकी देते हुए जुबान बन्द रखने को कहते हुए उसे कस्बे के एक चौराहे पर अकेले छोड़ दिया।पीड़िता छात्रा घर पहुंचकर अकेले कमरे में रो रही थी।उसके बाद परिवार के लोगों ने उससे रोने का कारण पूछा तब उसने आप बीती बतायी।पीड़िता के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन युवक के खिलाफ एफआईआर संख्या-0164/2024 धारा 323,506,120बी,376,3/4 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।