
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव जिला बस्ती
बस्ती जनपद में पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन क्षेत्राधिकारी हर्रैया अशोक कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व मे व0उ0नि0 श्री अभिमन्यु सिंह मय हमराह पुलिस टीम अभियुक्त झिनकान प्रजापति पुत्र सीताराम सा0 राजघाट थाना हर्रैया जनपद बस्ती को आज दिनांक 28.02.2024 को बेलाडे शुक्ल मोड पर लिंक रोड रामजानकी मार्ग के पास समय 13.10 बजे 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 23/2024 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.झिनकान प्रजापति पुत्र सीताराम सा0 राजघाट थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
बरामदगी का विवरणः-
1.500 ग्राम अवैध गांजा।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
- मु0अ0सं0 291/2023 धारा 379/411 IPC थाना छावनी जनपद बस्ती
- मु0अ0सं0 145/2020 धारा 411 IPC थाना हरैया जनपद बस्ती
गिरफ्तार करने वाले टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक हरैया राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह जनपद बस्ती।
- व0उ0नि0 अभिमन्यु सिंह थाना हरैया जनपद बस्ती ।
- हे0का0 रामेश्वर पाण्डेय, हे0का0 उमेश कुमार व हे0का0सौरभ त्रिपाठी थाना हरैया जनपद बस्ती।
4.का0 पवन यादव व का0 विश्वजीत विश्वकर्मा थाना हरैया जनपद बस्ती।