
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी कलवारी के मौजूदगी में दिनांक-27.02.2024 को सर्किल सदर व सर्किल कलवारी के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष, उप निरीक्षकों/ विवेचकों के साथ अर्दली रूम का आयोजन कर उनके द्वारा प्रचलित विवेचनाओं के गुण-दोषों के बारे मे जानकारी कर जल्द से जल्द उनके निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मुकदमों को उनके गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष, त्वरित निस्तारण करने एवं वादी के हितों का ध्यान रखते हुए मुकदमे में कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।
इसी क्रम में मुकदमो के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/ प्रभारी चौकी, उप निरीक्षकों/ विवेचकों से उनकी राय भी ली गयी एवं शासन/ प्रशासन के आदेश-निर्देश से अवगत कराया गया ।