नौनिहालों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर किया जा रहा है काम- प्रवेश कुमार वरूण

रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर। नौनिहालों के उज्जवल भविष्य के लिये एम आई एकेडमी निकट तिनहरी माफी बिगरा अव्वल निरंतर काम कर रहा है।
उक्त बातें मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवेश कुमार वरूण ने विद्यालय परिसर में आयोजित शैक्षणिक उन्नयन गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहा है। 2009 से निरंतर नवोदय विद्यालय सहित कई नामी गिरामी शिक्षण संस्थानों में दाखिला कराया गया। इस तरह शिक्षा का बेहतर माहौल के लिए वह दिनरात मेहनत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रतिमाह स्पोर्ट्स का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बच्चों की प्रतिभाओं को निखारकर उनका भविष्य सुधारना उनका मिशन है।
शिक्षक मनोज कुमार अनिल ने कहा कि बच्चों का सही मूल्यांकन हो ताकि उनमें सुधार हो सके।
इस दौरान डायरेक्टर राजकुमार निषाद, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार यादव, मुहम्मद परवेज अख्तर, टीएच सिद्दीकी, शैलेन्द्र कुमार वरूण, पप्पू चन्द्र शास्त्री, एम एच खान, अतीक अहमद, मुकेश कुमार, लक्ष्मण, मनोज कुमार अनिल, सुरेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।