
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में प्रभारी निरीक्षक सोनहा विनोद कुमार मिश्रा के निर्देशन में आज दिनांक 10.02.2024 को थाना सोनहा पुलिस फोर्स द्वारा थाना सोनहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 27/2024 धारा 457,380 भा0द0वि0 से संबंधित 02 नफर अभियुक्तगण को चोरी किये गये सामान 06 अदद साड़ी रंगीन,एक जोड़ी पायल सफेद धातु, एक जोड़ी बिछुआ सफेद धातु, दो अदद सीलिंग फैन, एक अदद सिलाई मशीन सुमो,दो अदद परात पीली धातु. एक अदद गगरा पीली धातु व एक अदद भारत कंपनी का खाली गैस सिलेंडर ,टिल्लू पंप का वाइंडिंग तार, एक अदद कुकर एल्युमिनियम के साथ गिरफ्तार कर मा0न्यायालय बस्ती रवाना किया गया
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
1.मिथुन उर्फ़ सुधीर पुत्र चन्द्रपाल उम्र 21वर्ष
2.चंद्रपाल पुत्र रेलू निवासीगण शक्तिनगर हरिजन बस्ती भानपुर थाना सोनहा जनपद बस्ती उम्र 48वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1.प्र0नि0 विनोद कुमार मिश्रा थाना सोनहा जनपद बस्ती।
2.उ0नि0 तारकेश्वर यादव थाना सोनहा जनपद बस्ती।
3.हे0का0 राजकुमार दुबे थाना सोनहा जनपद बस्ती।
4.हे0का0 रमाकांत यादव थाना सोनहा जनपद बस्ती।