बाराबंकी
कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधिक्षक (दक्षिणी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़, बाराबंकी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह के दिशा निर्देश में गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त जिन्दा छेदू पुत्र बसीर निवासी अंसारी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को दिनांक 07.11.2019 को समय 21.50 बजे मोहल्ला घोसियाना से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक व जामातलाशी से 1000/-रुपये बरामद हुआ । अभियुक्त के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ पर मु.अ.सं. 390/19 धारा 8/21 NDPS Act एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
जिन्दा छेदू पुत्र बसीर निवासी अंसारी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 08.11.2019 को समय 21.50 बजे मोहल्ला घोसियाना थाना हैदरगढ़, जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 50 ग्राम स्मैक
- जामातलाशी से 1000/-रुपये।
पुलिस टीम
1. अवनीश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
2. उ.नि. वेद प्रकाश शर्मा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
3. हे.का. विजय सिंह थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
4. का. अमित कुमार थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।