बाराबंकी
बाराबंकी : न्यायाधीश के चेम्बर में घुस कर काम करने से मना करते हुए अभद्रता करने वाले अज्ञात अधिवक्ताओं के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज

दिनांक 08.11.2019 को जिला न्यायालय जनपद बाराबंकी के मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश संदीप जैन द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर बाबत न्यायाधीश एवं उनके आशुलिपिक अजीत प्रताप सिंह के साथ न्यायालय सम्बन्धी कार्य सम्पादित करते समय करीब 12.30 बजे लगभग 50 की संख्या में अधिवक्ताओ के द्वारा कक्ष में घुसकर गाली गलौज करने, कालर पकड़कर मारपीट करने व जानमाल से धमकी देने व न्यायालय के गनर व अर्दली के साथ मारपीट करते हुए गनर की कार्बाइन छीनने का प्रयास करने के सम्बन्ध में दिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 998/19 धारा 147/149/323/504/506/332 भादवि0 सी.एल.ए एक्ट पंजीकृत किया गया।
सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी व अन्य उच्चाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।