बाराबंकी
थाना मसौली पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मसौली आर.पी.रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 08.11.2019 को मु0अ0स0 400/19 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर में वाछित अपराधी नदीम पुत्र मो0 नसीम निवासी शहावपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी को समय 10.00 बजे शहावपुर चौराहा थाना मसौली जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई आपराधिक मामलें पंजीकृत है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
नदीम पुत्र मो0 नसीम निवासी शहावपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 08.11.2019 को समय 10.00 बजे शहावपुर चौराहा थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 171/19 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 400/19 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक आर.पी.रावत थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- का0 सौरभ सिंह, का0 प्रमोद थाना मसौली जनपद बाराबंकी।