
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद के नगर पंचायत नगर बाजार मे बहादुरपुर मंडल की कार्य समिति की बैठक श्री राजकोट दुर्गा मंदिर के प्रांगण मे बना विबाह घर मे सम्पन्न हुई ।जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल जी मौजूद थे संचालन मंडल महामंत्री अनिल श्रीवास्तव ने किया। बैठक मे गाव चलो अभियान के विषय पर काफी चर्चा हुई विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर, नगर पंचायत के मुखिया राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा 2024 मे पुन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इसके लिए हर कार्यकर्ता को दिल से लगना पड़ेगा,और सरकार की उपलब्धियों को बताना पड़ेगा।मंडल प्रभारी जगदीश पाण्डेय ने कहा कि समस्त बूथो पर दीवाल लेखन कार्य करते हुए अपना फोटो सरल ऐप पर लोड करे।मंडल अध्यक्ष परमानंद सिंह ने सभी आगंतुको का स्वागत किया।पूर्व जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ने गांव चलो अभियान के बारे कार्यकर्ताओं को में अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए कहा।नगर निवासी राम बरन भारती को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराए बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिध के के दुबे, कन्हैया दुबे, बाल कृष्ण त्रिपाठी, राना प्रदीप सिंह,प्रदीप सिंह मोछू, प्रदीप निषाद, राम लखन सिंह,राकेश पाण्डेय,नागेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश गुप्ता,दिलीप शर्मा कार्यकर्ता मौजूद थे।