
रिपोर्ट :- बब्लू पूर्वांचल प्रभारी (यू०पी०) बस्ती
बस्ती जनपद के कला भारती साहित्य संस्थान की ओर से वरिष्ठ चिकित्सक एवं साहित्यकार डा०वी०के० वर्मा के योगदान को देखते हुए उन्हें ‘काव्य शिल्पी’ सम्मान से सम्मानित किया गया । प्रेस क्लब सभागार में साहित्यकारों ने उनका अभिनंदन किया। डॉ० वर्मा अब तक 8 पुस्तकें लिख चुके हैं। हाल ही में उनकी कोरोना पर केंद्रित काव्य संग्रह ‘कोविड-19’ चर्चा में है।
संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि डा० वी०के० वर्मा अपने साहित्यिक सरोकार और जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं। वे शब्दों की साधना के साथ ही मरीजों की सेवा में तत्पर रहते हैं। डॉ० वर्मा एक साथ कई विधाओं में खरे उतरते हैं। कहा कि डा० वी०के० वर्मा ने पिछले चार दशक में लगभग 70 लाख मरीजों का उपचार किया जो एक रेकार्ड है। यही नहीं कोरोना काल में जब कई चिकित्सक अपने घरों में दुबक गये थे उस समय भी डा० वी०के० वर्मा मानव सेवा के अपने लक्ष्य से डिगे नहीं और इसी काल में कोरोना- 19 काव्य संग्रह की रचना किया। यह उनके जीजिविषा और सृजन का ही परिणाम है कि डा० वर्मा अब देश भर में अपरिचित नहीं हैं।