हमारा मुल्क सब को ऐक बराबर का हक़ देता है
– मोहम्मद तलहा क़ासमी
बस्ती



मदरसा जौहरुल उलूम बैडारी मुस्तहकम,जिला बस्ती, यूपी में जशन यौमे जमहुरिया का प्रोग्राम मुनाकिद किया गया,
जिस की सदारात मदरसा के नाजिम मोहम्मद तलहा क़ासमी ने की। प्रोग्राम का आगाज हाफिज हस्सान साहब की तेलावते कुरआन पाक से हुआ। जिस मे सब बच्चों ने पूरे जोश व खरोश के साथ हिस्सा लिया। कसीर तादाद मे गाँव के लोग शरीक रहे।मदरसा हाजा के नाजिम मोहम्मद तलहा क़ासमी ने अपने सदारती बेयान मे यौमे जमहुरिया की अहमियत को समझाते हुए कहा कि मुल्क मे हक सब के लिए बराबर है, चाहे नेता हो या आम आदमी हमारे मुल्क के बुजुर्गों ने आइन बनाते वक़्त इस बात का ख़याल रखा कि मुल्क मे किसी भी तबका के साथ ना इन्साफी ना होने पाए।मदरसा के तलबा व तालिबात ने नात,हम्द और क़ौमी तराने मुकालिमे और तकारीर मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।तक़रीब मे मदरसे के असातेजा और गाँव के मुअज्ज लोगो ने मदरसा मे शिरकत करके बच्चों की हौसला अफजाई की। मदरसे के उस्ताद हाफिज नौसाद साहब मास्टर कुतुबुद्दीन और मदरसे की उस्तानी नगमा खातून व मेहनाज खातून, टीचर सत्य प्रकाश,राधना मैम व अंजू मैम और गाँव के लोगों ने इंतजामी उमूर को बहुस्न अदा किया और आखिर मे बच्चों को इनामात से नवाज़ा गया और हिंदुस्तान जिन्दा बाद के नारों के साथ प्रोग्राम इख्तेताम हुआ।