
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में थाना समाधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक आर०के०भारद्वाज द्वारा जनपद बस्ती के थाना सोनहा पर आयोजित समाधान दिवस पर पहुंच कर जनसुनवाई की गयी । इस अवसर पर आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गये। उन्होंने कहा की थाना समाधान दिवस पर आने वाले शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और गुणवत्ता का पूर्ण ख्याल रखते हुए समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु तथा प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया उन्होंने कहा की पीडित को न्याय मिले यह सुनिश्चित हो उक्त अवसर पर तहसीलदार भानपुर,प्रभारी निरीक्षक सोनहा व अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।