
रिपोर्ट :- बब्लू पूर्वांचल प्रभारी (यू०पी०) बस्ती
👉एसोशियेशन के ख़ुद के प्रयासों से कॉलेज में किये विकास परक कायों की मण्डलायुक्त ने सराहना की।
बस्ती जनपद में ख़ैर कॉलेज के शैक्षिक उन्नयन एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध ओल्ड वॉयज एसोशियेशन की प्रेरणा से कॉलेज की स्थापना के 77 वर्ष पूरे होने पर कॉलेज के गौरव और भव्यता के प्रतीक भव्य प्रवेश द्वार का बस्ती मंडल के आयुक्त अखिलेश सिंह ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डाक्टर ओम प्रकाश मिश्र की भी उपस्थिति थी।
इसके एक दिन पूर्व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर हिस्सा लेते हुए ख़ैर कॉलेज के शैक्षिक उन्नयन एवं विकास के रोड मैप पर पूर्व छात्रों ने संवाद किया।
इस अवसर पर आयुक्त ने बेहतर पठन पाठन के माहौल के सृजन पर ज़ोर देते हुए कॉलेज की बेहतरी के लिये प्रयास करने पर ज़ोर दिया। ओल्ड बॉयज एसोशियेशन के ख़ुद के प्रयासों से उन्नत कक्षाओं और लैब का मुआयना कर उन्होंने एसोशियेशन के कार्यों की भी सराहना की।
एसोशियेशन की तरफ़ से संस्थापक कन्वेनर दुर्गादत्त पाण्डेय ने पूर्व छात्रों द्वारा फंड जुटाकर कॉलेज की बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।
प्रबंधक हमीदुल्लाह ख़ान ने बताया कि ओल्ड बॉयज एसोशियेशन के प्रयासों से अप्रैल से कॉलेज में कक्षा आठ तक अंग्रेज़ी माध्यम से योग्य शिक्षकों की नियुक्ति कर उन्नत स्टैंडर्ड मानक के अनुसार प्रवेश परीक्षा के ज़रिए प्रवेश प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य फ़ैज़ आलम अंसारी, ओल्ड बॉयज एसोशियेशन के को कन्वेनर ऋषि तिवारी, महासचिव अकबर अली, संयुक्त मंत्री पवन शुक्ला, जियाउर्रहमान, परवेज़ अख़्तर ख़ान, शेख़ सलाउद्दीन, रुपेश श्रीवास्तव, असद रज़ा, उपस्थित थे।