
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में नगर पंचायत नगर बाजार मे लोगो को स्वक्षता को जन जन को जीवन मे दिनचर्या मे अपनाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्षा महोदया की यह अभियान माह के अंतिम शनिवार को प्रतेक वार्ड मे सफाई अभियान के तहत आज वार्ड न0 ,1 मे राजघाट के लोगो को जागृत करने के।अध्यक्षा महोदया श्रीमती नीलम सिंह राना के पति देव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर, वरिष्ठ समाज सेवी राना दिनेश प्रताप सिंह, सभासद ,सहित गांव के लोगो के साथ गांव की सफाई किया गया।और लोगो को स्वक्षता के बारे मे बताया। राजघाट गांव मे कुल 185 घर है।और 162 परिवार को डेस्ट पिन देकर निवेदन किया कि आप लोग अपने अपने घर के कूड़े को एकत्रित कर जहा पर बड़ा डेस्ट पिन रखा है उसमे डाले।जिससे गाड़ी आकर उसे उठा ले जाये। स्वक्षता को लेकर गांव के लोगो मे उत्साह नजर आया।