रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद 24जनवरी को रूधौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अमित मैरेज हाल सल्टौआ में समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सामाजिक न्याय के प्रणेता, गरीबों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों और दलितों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया गया ।
मुख्य अतिथि के रुप समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता,राष्ट्रीय सचिव एवं लोकसभा प्रभारी,पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी जी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में विधायक रूधौली श्री राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष/विधायक सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव,विधायक कप्तानगंज अतुल चौधरी जी उपस्थित रहे ।
कार्यकर्ता सम्मेलन में पधारे सभी साथियों ने अखिलेश यादव जी के हाथों को मज़बूत बनाने का संकल्प लिया ।