
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती 24 जनवरी 24.
आज पुलिस लाइन में 75 में गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले परेड का रिहर्सल किया गया।
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश भी दिए।
रिहर्सल में पुलिस अधीक्षक ने झंडारोहण कर सेल्यूट दिया। इस दौरान रिहर्सल की परेड निकाली गई तथा पुलिस अधीक्षक की गाड़ी को सलामी भी दी गई।
टोली और दस्तों में शामिल पुलिसकर्मियों ने अपना कौशल दिखाया।
इसके उपरांत परेड में शामिल होने वाले स्कूली बच्चों ने भी अपने कार्यक्रम का रिहर्सल किया।