
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में 19 जनवरी अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में डा० वी०के० वर्मा एजुकेशनल ग्रुप और पटेल एस०एम०एच० हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी गुलाबचन्द्र ने गोटवा एन०एच० हाइवे पर शिविर का उद्घाटन करते हुये कहा कि इस कड़ाके की ठंड में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से लोगों को लाभ होगा और वे चिकित्सकीय परामर्श भी हासिल कर सकेंगे। प्रबन्धक डा० वी०के० वर्मा ने बताया कि यह शिविर 22 जनवरी तक चलेगा। पहले दिन 150 मरीजों को परीक्षण के साथ ही निःशुल्क दवायें उपलब्ध करायी गई।
निदेशक डा० आलोक रंजन ने बताया कि कांवड़ यात्रा की तरह इसे विशेष अवसर पर यात्रियों को 24 घंटे चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध करायी जायेगी।