
संतकबीरनगर – 18 जनवरी 2024 कोतवाली पुलिस खलीलाबाद द्वारा चोरी व लूट के मामले का किया खुलासा 6 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार अभिलेखों के पास से नगदी 16000 रुपए लैपटॉप बैटरी चार्जर समेत अन्य उपकरण किए गए बरामद, बताते चलें कि
चोरी/लूट/डकैती के 01 अदद लैपटॉप, 01 अदद चार्जर, 01 अदद मोबाइल फोन, ATM कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, 01 अदद नाजायज चाकू, घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल व 16,000 रु0 नकद के साथ 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी/लूट/डकैती की 02 घटनाओं का सफल अनावरण
१६जनवरी 2024 वादी मो0 रईस खान पुत्र अख्तर हुसेन निवासी ग्राम लेडुआ पो0 गगौली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर द्वारा सूचना दिया गया कि 02 मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू दिखाकर पिपरा गाँव के पास लैपटाप, मोबाइल फोन, 30 हजार रु0 नकद, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि कागजात छीन लिए है । उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0042/2024 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था । वहीं दूसरी तरफ
13. जनवरी2024 को वादी दीपेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र शैलेन्द्र पाण्डेय निवासी धवरिया पोस्ट सुम्हा थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम बरईपार के पास से बाईक पर बैंग रखकर पेशाब करने लगे थे कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका बैग चोरी कर लिया गया था जिसमें टैबलेट, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि कागजात थे । उक्त सूचना पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 44/2024 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था ।
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर डॉ0 के0एस0 प्रताप कुमार पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती आर0के0 भारद्वाज के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर श्री शशि शेखर सिंह व क्षेत्राधिकारी धनघटा ब्रजेश सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनपद में चोरी/लूट/डकैती जैसी घटनाओं के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनॉक 18. जनवरी.2024 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जंगल कला पुराना शिवमंदिर के पास से 06 अभियुक्तगणों 1- आदित्य सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह 2 – धीरज भट्ट पुत्र महेन्द्र भट्ट 3 – सत्यपाल पुत्र स्व0 राजमेर 4- मनीष कुमार पुत्र रामप्रकाश गुप्ता 5- विकास कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी 6- सौरभ पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय को चोरी/ लूट/डकैती के 01 अदद लैपटाप, 01 अदद चार्जर, 01 अदद मोबाइल फोन, ATM कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड व 01 अदद नाजायज चाकू व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल व 16000 रु0 नकद के साथ गिरफ्तार किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 42/2024 धारा 395/397/412 भा0द0वि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 44/2024 धारा 379/ 411 भा0द0वि0 का सफल अनावरण हुआ है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण¬–
1- आदित्य सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह निवासी ग्रा0 शनिचरा पूर्वि थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
2 – धीरज भट्ट पुत्र महेन्द्र भट्ट निवासी कोलूहा लकड़ा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
3 – सत्यपाल पुत्र स्व0 राजमेर निवासी मोलना पुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
4- मनीष कुमार पुत्र रामप्रकाश गुप्ता निवासी शाहपुर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।
5- विकास कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी ग्राम कुसुमकला थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
6- सौरभ पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय निवासी सुगौना थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
बरामदगी का विवरण –
1-घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटर साईकिल टी0वी0 एस0 रोनिन रजि0 न0 (UP58AF0660) तथा 021 अदद हीरो स्पेलेण्डर प्लस रजि0नं0 ( UP 58D 1089) ।
2-लूट/चोरी के 16000 रु0 नकद ।
3-चोरी के 01 अदद लैपटाप, 01 अदद चार्जर, 01 अदद मोबाइल फोन, ATM कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड व 01 अदद नाजायज चाकू आदि कागजात ।
4- घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध चाकू ( सत्यपाल के पास से बरामद ) ।
विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि दिनांक 13.01.2024 को ग्राम बरईपार के पास अपने मोटर साईकिल पर रखकर पेशाब कर रहे व्यक्ति का चोरी से बैग लेकर भाग गये थे । जिसमे एक मोबाईल फोन तथा एक टैबलेट तथा एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड मिला था तथा दिनांक 15.01.2024 को पिपरा गाँव के पास एक व्यक्ति से 20,000 रूपये नकद, मोबाईल सेट, लैपटाप, ATM कार्ड, आधार कार्ड आदि छीन लिये थे ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण –
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम उ0नि0 श्यामदेव, उ0नि0 रामसूरत प्रसाद, उ0नि0 पवन कुमार मय हमराह, का0 राघवेन्द्र प्रताप सिहं, का0 उदय प्रताप सिंह ।
एसओजी/सर्विलांस टीम, प्रभारी निरीक्षक एसओजी सर्वेश राय , उ0नि0 विनोद यादव, हे0का0 बृजकिशोर गुप्ता, का0 सर्वेश कुमार मिश्रा, का0 दीपक सिंह, का0 अनिल कुमार साहनी, हे0का0 प्रदीप कुशवाहा, का0 अभय उपाध्याय |
के के मिश्रा जर्नलिस्ट