संतकबीरनगर
धनघटा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार

थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 534/19 धारा 3/5(a)/8 गोवध निवारण अधिनियम व मु0अ0सं0 535/19 धारा 307 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता वसीम अहमद पुत्र हासिम अहमद निवासी कुशलगॉव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को एक अदद अवैध तमंचा 303 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 542/19 धारा 3/7/25/27 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
मारपीट के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 529/19 धारा 147/323/452/504/506 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता जितेन्द्र सिंह पुत्र रुद्रसेन सिंह निवासी दूल्हापार थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 29-10-2019 को अभियुक्त द्वारा कुछ व्यक्तियो के साथ वादिनी के घर मे घुसकर वादिनी के ससुर व पति को मारा पीटा गया तथा वादिनी द्वारा विरोध करने पर वादिनी को भी मारा पीटा गया था तथा वादिनी के गले की चेन को छीन लिया गया था जिस पर वादिनी द्वारा दिनॉक 30-10-2019 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे आज दिनॉक 06-11-2019 को थाना धनघटा पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । शेष वांछित अभियुक्तो के प्रयास जारी है ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एक अभियुक्त गिरफ्तार, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता रामरुप पुत्र बहरैची निवासी भेड़ौरा पिकौरा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 352/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2546 द्वारा दुर्घटना मे घायल व्यक्तियो को पहुचाया गया अस्पताल – पीआरवी 2546 को थाना महुली क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 9271 से कालर ने दुर्घटना मे दो व्यक्तियो के घायल होने के सम्बन्ध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 09 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुये व्यक्तियो को एम्बुलेंश से अस्पताल भेजा गया तथा दुर्घटना मे सम्बन्ध मे थाना महुली को सूचना दी गयी । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुये व्यक्तियो को अस्पताल पहुचाकर उनकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ- आरक्षी हरिकेश गुप्ता, आरक्षी सज्जाद अंसारी, आ0चा0 राजकुमार पाण्डेय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 08 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 41 वाहनो से 32600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 06-11-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 41 वाहनो से 32600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 06-11-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 28 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 74 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 03 लड़को से पूछताछ व माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।