बराबंकी
PRV 1691 ने आग लग जाने के कारण महिला के झुलसने की सूचना पर 04 मिनट में अस्पताल पहुंचाकर बचायी जान

जनपद बाराबंकी, पी0आर0वी0 संख्या 1691 को थाना- कोतवाली नगर के अन्तर्गत दिनांक 06.11.2019 को समय-14.01.08 बजे पर इवेन्ट- 5301 पर कालर अज्ञात ने सूचना दी कि ग्राम बडेल एक महिला के शरीर में आग लग गयी है, महिला घर के बाहर आ गयी है। हालत गंम्भीर है आग कैसे लगी जानकारी नही है।
कृतकार्यवाही
उत्तर प्रदेश-112 पर प्राप्त इवेण्ट संख्या 5301 ट्रेन से आग लग जाने के कारण महिला के झुलसने की सूचना त्वरित कार्यवाही करते हुए पीआरवी 1691 द्वारा मात्र 04 मिनट के अति अल्प समय में घटना स्थल निकट दीपिका पैलेस बडेल पहुँचकर देखा सूचना सही है। एक महिला आग लग जाने के कारण बहुत ज्याद झुलस गयी है। उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आग से झुलसी महिला को पीआरवी की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती करा कर जान बचाई गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला मच्छरों को भगाने के लिए मिटटी के तेल का छिडकाव कर रही थी, उसी दौरान अचानक आग लग गयी जिससे महिला बुरी तरीके से झुलस गयी है। पीआरवी के त्वरित रिस्पांस के फलस्वरूप उक्त महिला की जान बचाई गयी।
पी0आर0वी0 स्टाफ
- कमाण्डर – रामपति सिंह
- सबकमाण्डर-अभिषेक कुमार पाल
- पायलट-मोहम्मद अबरार