संतकबीरनगर
अयोध्या प्रकरण मे उच्चतम न्यायालय के संभावित निर्णय को लेकर संतकबीरनगर पुलिस द्वारा की गई पीस कमेटी की मीटिंग
दिनांक 06.11.2019 को प्रभारी निरीक्षक मेहदावल श्री रवीन्द्र कुमार गौतम व प्रभारी निरीक्षक दुधारा श्री गौरव सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के हिंदू वाहिनी, बजरंग दल, शिवसेना व भाजपा के कार्यकर्ताओं व प्रभारी निरीक्षक थाना धर्मसिंहवा श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा आगामी दिनों मे माननीय उच्चतम न्यायालय के संभावित निर्णय को लेकर हिन्दू व मुस्लिम पक्ष के धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी । जिसमे थाना क्षेत्र के हिन्दू धर्मगुरु, महन्त, पुजारी, साधु व मुस्लिम धर्म गुरु, मौलवी, उलेमा, इमाम, काजी व सम्मानित प्रतिनिधियों से अपील की गयी कि आगामी दिनों मे अयोध्या प्रकरण मे माननीय उच्चतम न्यायालय का सम्भावित निर्णय चाहे जो भी हो, सभी को सम्मान पूर्वक स्वीकार करना चाहिए, विजय जुलूस या अन्य किसी भी प्रकार का जुलूस नही निकालेंगे, और न ही कोई धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करेंगे तथा WHATSAPP, FACEBOOK, TWITTER व अन्य सोशल मीडिया पोर्टल पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करेंगे । अपने आस-पास के लोगों, घर परिवार के सदस्यों को भी इस संबंध मे अवगत कराने हेतु कहा गया । यदि किसी व्यक्ति द्वारा समाज को कुप्रभावित किए जाने का कहीं प्रयास दृष्टिगत हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाये ।


