यातायात जागरुकता माह के अन्तर्गत बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों का पढ़ाया गया पाठ
संतकबीरनगर

दिनांक 06.11.2019 को यातायात पुलिस द्वारा चन्द्रशेखर सिंह इण्टर कालेज मेंहदावल संतकबीरनगर विद्यालय के छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पाठ पढ़ाया गया । जिसमे बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, दुपहिया वाहन पर चलते समय हमेशा हेल्मेट का प्रयोग करने, कार ड्राइविंग के समय सीट बेल्ट बाधने सहित वाहन को तेज रफ्तार मे न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात न करने की सलाह दी गयी, इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापकगण तथा यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।