
बस्ती
इस समय समूचे उत्तर भारत में शीतलहर का भयानक कहर जारी है ऐसे में लोगों का जीवन बेहाल है लोग ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़ों से अपने आप को सुरक्षित कर के अपने घरों में पड़े हुए हैं अतिआवश्यक कार्य हेतु ही यात्रा पर निकल रहें ऐसे हालात में गरीबों का हाल और भी खस्ता हाल है जिनका सुध लिया है मानव जीवन पथ चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने उन्होंने पिछले दो दिनों में कई गांवों में जाकर अति गरीब परिवारों का चयन किया और आज छरदहीं ग्राम सभा में लोगों को एकत्रित कर चालीस परिवारों को ठंड से राहत सामग्री कंबल वितरित किया।
ट्रस्ट के अ अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध कथा वाचक सूर्यकान्ताचार्य ने कहा कि मानव जीवन का पथ सदैव आसान नहीं होता है और ऐसे में अगर परिवार गरीबी की मार झेल रहा है तो दुष्वारियो का पहाड़ खड़ा नजर आता है हम हर परिवार के साथ कनेक्ट रहते हुए सहयोग करेंगे।
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मानव जीवन पथ चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा मानव जीवन में आने वाले हर कठिन समय में हम लोग मानवता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिषेक द्विवेदी तथा आजीवन सदस्य दिवाकर चौधरी ने गरीबों को कंबल वितरित कर कहा कि इन मुस्कुराते हुए चेहरे में ही ट्रस्ट परिवार की खुशी है
इस अवसर पर ट्रस्ट के
कोषाध्यक्ष शिव शंकर दूबे, वरिष्ठ कथावाचक आचार्य शिव मंगल वैदिक,सदस्य दिलीप गोस्वामी,विपुल गोस्वामी,अशोक गौतम,पं० अनिल दूबे जी, सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।।