संत कबीर नगर 9 जनवरी 2024समाजवादी पार्टी जिला इकाई की मासिक बैठक 13 जनवरी 2024, दिन- शनिवार को समय सुबह 10:00 बजे से जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पुरानी सब्जी मंडी खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर में जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम की अध्यक्षता में आहूतकी जाएगी।
जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी गण, पूर्व विधायक, विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रत्याशीगण, जिला पंचायत अध्यक्ष/पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य गण, विधानसभा अध्यक्ष गण, पूर्व ब्लाक प्रमुख गण, फ्रंटल एवं प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी गण, नगर अध्यक्ष गण, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष/समस्त पदाधिकारी गण तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता से अनुरोध है कि बैठक में समय से उपस्थित होने का कष्ट करें।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट