
बेरोजगारी, किसानों और लोकतंत्र को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रखा एक दिवसीय उपवास

संत कबीर नगर- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय उपवास रखा। इसका मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्य सभा सांसद संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी और देश में तानाशाही तरीके से लोकतंत्र की हत्या होने से बचाना था।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्विजय यादव व बौद्ध प्रांत सचिव सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने की।
बौद्ध प्रांत सचिव सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरे देश में अराजकता का माहौल है। सरेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।सांसद संजय सिंह जी को अडानी के भ्रष्टाचार, मणिपुर हिंसा पर सवाल उठाने, किसानों की फसलों केडी उचित दाम देने, महंगाई और बेरोजगारी पर सदन में सवाल उठाने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। जनता के लिए आवाज बुलंद करने की सज़ा संजय सिंह जी को वर्तमान भाजपा सरकार दे रही है, यह तानाशाही रवैया ही सरकार को उनका आइना दिखायेगा।
वहीं जिलाध्यक्ष दुर्विजय यादव ने कहा कि देश में मोदी सरकार की तानाशाही के ख़िलाफ़ विपक्ष एक साथ खड़ा है, आज जनता की आवाज बुलंद कारण वाले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को भी ई०डी० के मध्यम से फर्जी नोटिस दी जा रही है। भाजपा की नाकामियों को बताने वाले विपक्ष के नेताओं को चुन-चुन कर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से डरा कर उनको गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है, सदन में एक ही दिन में 144 सांसदों का निलंबन ही मोदी सरकार के तानाशाही रवैए को दर्शाता है, अब जनता 2024 में बदलाव के लिए तैयार है, अबकी बार बेरोजगारों, नौजवानों, महिलाओं और किसानों ने अपने ऊपर होने वाले अत्याचार के खिलाफ़ परिवर्तन का मन बना लिया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती जया पाण्डेय, जिला महा सचिव अजय नारायण मिश्र, संगठन मंत्री राजवंत यादव, जिला उपाध्यक्ष जुनेद अहमद सिद्दीकी, जी के सागर, अखिलेश पाण्डेय, श्रीमती प्रतिमा यादव, राम स्वारथ यादव, धर्मेंद्र आर्या इत्यादि लोग उपस्थित रहे।