रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)

बस्ती जनपद के सबसे बड़ी तहसील हरैया में तैनात राजस्व निरीक्षक अधिकारी दश हजार की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, शिकायतकर्ता कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर का निवासी है पिछले तीन साल से जमीन की पैमाइश करवाने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहा था शिकायतकर्ता का आरोप है कि पहले भी राजस्व निरीक्षक
अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव निवासी आनंद नगर कटरा बस्ती ने जमीन की फरमाइश के लिए पहले ही पच्चीस हजार रुपए ले चुके हैं और कई दिनों से और दस हजार रुपए की मांग कर रहे थे पैसे देने की स्थिति हमारी नहीं थी ऐसे में हमने एंटी करप्शन थाने में शिकायत दर्ज कराई एंटी करप्शन टीम ने शिकायतकर्ता के शिकायत के अनुसार अपनी फील्डिंग को लगाया और राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ कप्तानगंज नेशनल हाईवे पर धर दबोचा रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव को एंटी करप्शन टीम अपने साथ थाना कोतवाली ले आई और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अनिल कुमार श्रीवास्तव के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया एंटी करप्शन टीम के प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता को काफी दिनों से राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव रिश्वत के लिए परेशान कर रहे थे शिकायतकर्ता के शिकायत पर इनके ऊपर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।