बाराबंकी
थाना जैदपुर पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जैदपुर अमरेश सिंह बघेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 03.11.2019 को समय 04.00 बजे भिटौरालखन चौराहा थाना जैदपुर से मु0अ0सं0 245/19 धारा 457/380 भादवि0 में वांछित अभियुक्त सोनू रावत पुत्र स्व0 रामकिशोर निवासी दुनिया का पुरवा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 380/19 धारा 3/25 आमर्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
सोनू रावत पुत्र स्व0 रामकिशोर निवासी दुनिया का पुरवा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 03.11.2019 को समय 04.00 बजे भिटौरालखन चौराहा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक जैदपुर अमरेश सिंह बघेल जनपद बाराबंकी।
- अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक धनन्जय सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 हरिवंश यादव थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार आजाद थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- का0 शैलेन्द्र सिंह, का0 शहनवाज थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।