बाराबंकी
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

थाना कोतवालीनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 957/ 19 धारा 363 भादवि से सम्बन्धित गुमशुदा बालक चांद मोहम्मद पुत्र इजराईल निवासी गदिया फारम थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 03.11.2019 को थाना कोतवाली नगर पुलिस के अथक प्रयास से गदिया मोड़ से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बाराबंकी पुलिस के इस कार्य की गुमशुदा के परिजनों एवं क्षेत्र की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है ।
पुलिस टीम
- उ0नि0 सर्वदमन सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 नरेन्द्र कुमार, का0 सुरेन्द्र मौर्या थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।