
रिपोर्ट:-अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता) बस्ती
बस्ती जनपद के नगर बाजार नगर पंचायत मे नगर महोत्सव के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न होने के लिए नगर बाजार जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण मे आज नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती नीलम सिंह राना, उनके पति देव आदरणीय पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर राना दिनेश प्रताप सिंह ने भूमि पूजन कर महोत्सव जो 18,19,20 दिसंबर, तीन दिवसीय होना है उसकी शुरुआत् भूमि पूजन कर किया।यह महोत्सव एक अपने आप मे नगर पंचायत नगर बाजार का एक सुंदर ऐतिहासिक महोत्सव होगा।जिसमे दूर दूर से कवि,गायक,बच्चों का खेल कूद ,तमाम संस्कृतिक कार्यक्रम लोकल कलाकारों,बाहरी कलाकारों की प्रस्तुति नगर महोत्सव मे शामिल होंगे। नगर बाजार एक ऐतिहासिक भूमि है जहाँ के राजा 1857 प्रथम स्वतंत्रा अपने देश को आजाद करने के लिए अंग्रजो से अपनी सेनाओ के साथ लड़ते हुए वीर गति को हो गये। भूमि पूजन मे बहादुरपुर मंडल अध्यक्ष परमानंद सिंह, मंडल प्रभारी जगदीश पांडे,विजय श्रीवास्तव,प्रेम प्रकाश चौधरी,शन्नी सिंह ,आशीष सिंह,राना प्रदीप सिंह,शाश्वत पांडे,प्रदीप निशाद,शतीश मिश्रा,धर्मप्रकाश श्रीवास्तव,समस्त सभासद गण,समस्त बूथ अध्यक्ष,भारी संख्या मे नगर की जनता मौजूद थी।