
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में 22 नवंबर 23.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर तहसीलदार सिंह एवं चौकी प्रभारी घघौवा उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार, अजय भारती, हेड कांस्टेबल विनय कुमार द्वारा यातायात माह नवंबर 23 के क्रम के अंतर्गत संत तुलसीदास इंटर कालेज बस्थनवा, बस्ती में बच्चों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया तथा छात्रों को यातायात के नियमों के बारे में बताया गया कि वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ निर्धारित गति-सीमा में पूरी सतर्कता एवं सावधानी से वाहन चलाने,सर्दी के मौसम में कुहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप एवं फॉग लाइट लगाने,निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे | वाहनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण को कम करते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य, अध्यापकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।