
रिपोर्ट :- बब्लू
बस्ती जनपद के महिला थाना पर एक प्रकरण आया जिसमें लक्ष्मी उर्फ सीता पत्नी सनी मौर्य ग्राम बरवा थाना रुधौली जनपद बस्ती के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था।
जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे। अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी महिला थाना निधि यादव व महिला हेल्प डेस्क की म0का0
विजयलक्ष्मी चौहान की काफी कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। सुलहनामा लिखवा कर दोनों पति-पत्नी को महिला थाने से राजी-खुशी विदा किया गया।