
रिपोर्ट :- बब्लू
बस्ती जनपद में पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीती खरवार के कुशल निर्देशन में शासन द्वारा चलाए जा रहे यातायात माह के क्रम में थानाध्यक्ष लालगंज जितेन्द्र सिंह द्वारा लालगंज चौकी क्षेत्रांतर्गत स्थित स्वर्गीय द्वारिका चौधरी इन्टर कॉलेज चौबाह लालगंज में जागरूकता अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनना, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाना, वाहन की तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाना हादसों की वजह बन रही है। यदि हेलमेट और सीट बेल्ट लगाया जाए तो 80% जिन्दगियां बचाईं जा सकती है । बालक व बालिकाओं को यातायात नियमों से अवगत कराते हुए शपथ दिलाया गया कि वो अपने घर,गांव के लोगों को भी नियमों के पालन के बारे में जागरूक करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा दुर्घटना होने से बचा जा सके।