
रिपोर्ट :- बब्लू
बस्ती जनपद में होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक जिला चिकित्सालय के आयुष चिकित्साधिकारी डॉ०वी०के० वर्मा को योगा यूनिवर्सिटी ऑफ द अमेरिकाज फ्लोरिडा यूएसए द्वारा बंगलुरु में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लीनिकल एक्सीलेंस (होम्योपैथी) इण्डिया द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में थायराइड और डायबिटिक मैनेजमेंट पोस्ट ग्रेज्युट डिप्लोमा (पीजीडीटीडीएम) डिग्री प्रदान की गई।
डॉ०वीके वर्मा ने बताया कि उन्होंने ऑन लाइन अध्ययन कर यह डिग्री प्राप्त की है। इससे मरीजों के उपचार में और सहायता मिलेगी। इस अध्ययन में उन्हें विश्वस्तरीय चिकित्सा पद्धतियों का ज्ञान हुआ। थायराइड और डायबिटिक मैनेजमेंट के रोगियोें के लिये उनका यह ज्ञान काफी सहायक सिद्ध होगा।
निरन्तर शोध प्रवृत्ति के 59 वर्षीय डॉ०वी०के० वर्मा को पीजीडीटीडीएम डिग्री प्रदान किये जाने पर प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ० सुरेश चन्द्र कौशल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० एके मिश्र, डॉ०विनोद कुमार, डॉ०विमल द्विवेदी, डॉ०एके कुशवाहा, डॉ० बीबी मिश्र, डॉ०जुनेद अहमद खान, डॉ० सतीश चौधरी, डॉ० रामजी सोनी, डॉ०आरएन चौधरी, डॉ०मनोज मिश्र, डॉ० डीएन पटेल, डॉ०सौरभ गुप्ता आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।