

रिपोर्ट :- बब्लू
बस्ती जनपद में कांग्रेस ने रविवार को गौर ब्लॉक के ग्राम सभा तेनुआ मैं महंगाई पर चर्चा के लिए नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई पर रोक लगाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे और आज मुकर गए हैं। देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। महंगाई से हर रोज जनता त्राहिमाम कर रही है। सभी प्रकार के चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है।और उन्होंने कहा इस पर एक शब्द बोलने से भी परहेज करते हैं। उनकी नीति के कारण ही अमीर और अमीर होते जा रहे हैं तथा गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। देश में लोगों की नौकरियां खतरे पर पड़ गई है। कई लोगों की नौकरियां चली गई है। बाड़ा ने कहा कि लोगों की आमदनी कम हो गई हैं और खर्च में काफी बढ़ोतरी हो गई है।जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडे ने कहा केंद्र सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। बच्चों को पढ़ाने के खर्च से लेकर घर चलाने तक की सारी सामग्री के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। अब वक्त आ गया है कि मोदी सरकार को देश से उखाड़ फेंकने का। इसलिए सभी एकजुट हो और कांग्रेस का साथ दें। वहीं केंद्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मौके पर कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मद रफीक खान प्रदेश प्रवक्ता, रविंद्र सिंह राजन ब्लॉक अध्यक्ष, मजीबुल्लाह खान ब्लॉक उपाध्यक्ष, सलाउद्दीन खान पूर्व प्रधान, इनामुल हक प्रधान, वसीम खान, किर्ष कुमार सिंह, बद्री गुप्त, रमजान अली, ननकू सोनकर, बृजभान कनौजिया, सहित भारी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।