
कानपुर, समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष हांजी फजल महमूद के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित एक निजी होटल में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र मोहन अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया! कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक रामकुमार, सतीश निगम, पूर्व महापौर प्रत्याशी कमलेश ओमर पूर्व नगर अध्यक्ष नसरुद्दीन सिद्दीकी, मोइन खान, धर्मेंद्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव, व्यापार सभा अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, नीलम रोमिला उपस्थित हुए!कार्यक्रम का संचालन सपा उपाध्यक्ष मिंटू यादव ने किया! उपस्थित वक्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन पर उनके जीवन के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया हाजी फजल महमूद ने कहा कि सुरेंद्र मोहन अग्रवाल वफादारी का दूसरा नाम है दो बार सरकार नहीं आई लेकिन अभी भी यह मजबूत चट्टान की तरह समाजवादी पार्टी का दामन थाने लोगों ने नेताजी जी का एहसान भूल कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो गए लेकिन स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के ना रहने पर समाजवादी पार्टी का दामन पकड़ कर चलना इससे बड़ी क्या गवाही दी जाए! सुरेंद्र मोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारा नेताजी का साथ पुराना है आज भी कमी महसूस होती है बात करते-करते आंखें नम हो गई कार्यकर्ताओं ने हौसला दिया! शरद पांडे, डॉ निसार, एहसास बॉर्बी, पार्षद सारियां, सरदार नीटा, चांद मियां, एहसान खान, इशरत एराकी, अरशद, इत्यादि लोग मौजूद!